हिंसा की छिटपुट घटनाओं के बीच मणिपुर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान जारी
Image Credit: Shortpedia
मणिपुर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 38 सीटों के लिए सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे तक 12.09 लाख मतदाताओं में से 27.34% मतदाताओं ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मतदान के दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाएं सामने आई। निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि मणिपुर में पांच जिलों की 38 सीटों के लिए सुबह सात बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और कोविड-19 संबंधी दिशानिर्देशों के साथ मतदान हो रहा है।