भारतीय वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर किया माल्यार्पण
Image Credit: ANI
भारतीय वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी ने आज राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया। कल एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने 27वें वायुसेना प्रमुख के तौर पर चार्ज संभाला। उन्होंने आरकेएस भदौरिया की जगह ली। चौधरी एयरफोर्स एकेडमी में इंस्ट्रक्टर के पद पर सेवा दे चुके हैं। पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर जब चीन के साथ विवाद हुआ था, तब वे वायुसेना की पश्चिमी कमान के कमांडिंग इन चीफ थे।