वी आर चौधरी होंगे भारतीय वायुसेना के नए चीफ, 30 सितंबर को संभालेंगे पदभार
Image Credit: PTI
एयर मार्शल विवेक राम चौधरी भारतीय वायुसेना के नए प्रमुख होंगे. वो 30 सितंबर को निवर्तमान वायुसेना प्रमुख आर. के. एस. भदौरिया के रिटायर होने के बाद पदभार संभालेंगे. रक्षा मंत्रालय ने विवेक राम चौधरी को नया वायुसेना प्रमुख नियुक्त किया है. जान लें कि एयर मार्शल विवेक राम चौधरी इस वक्त भारतीय वायुसेना के उप-प्रमुख हैं. आपको बता दें कि एयर मार्शल विवेक राम चौधरी 29 दिसंबर 1982 को भारतीय वायुसेना की युद्धक शाखा में शामिल हुए थे.