न्यूयार्क पहुंचे पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, वंदे मातरम और भारत माता की जय के लगे नारे
Image Credit: Dainik Jagran
अमेरिकी दौरे पर गए पीएम मोदी शनिवार को न्यूयार्क पहुंचे। न्यूयार्क पहुंचने पर मोदी का भारतीयों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भारतीयों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे भी लगाए। इससे पहले गुरुवार को वाशिंगटन डीसी पहुंचने पर पीएम मोदी का अमेरिका में रह रहे प्रवासी भारतीयों ने गर्मजोशी से स्वागत किया था। उन्होंने समुदाय को देश की ताकत के रूप में भी सम्मानित किया।