ट्रंप बोले- 'हम भारत को देंगे जल्द ही सबसे खतरनाक मिसाइल और हथियार'
Image Credit: Twitter@ANI
ट्रंप ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। बकौल ट्रंप, आज भारत-अमेरिका दोस्ती के साथ-साथ बिजनेस सेक्टर में भी आगे बढ़ रहे हैं। मैंने और मेलानिया ने आज महात्मा गांधी आश्रम का दौरा किया, जहां पर गांधी ने नमक आंदोलन की शुरुआत की थी। आज हम ताजमहल भी जाएंगे। कल मोदी संग द्विपक्षीय वार्ता में कई डील पर बात होगी। भारत-अमेरिका डिफेंस सेक्टर में आगे बढ़े, भारत को अमेरिका से सबसे खतरनाक मिसाइल और हथियार मिलेंगे।