पश्चिम बंगाल चुनाव: सात सीटों पर रहा कड़ा मुकाबला, 1,000 से कम रहा हार-जीत का अंतर
Image Credit: Shortpedia
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की मतगणना रविवार को पूरी हो गई। इसमें तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 213 सीटों पर कब्जा जमाते हुए लगातार तीसरी बार सत्ता पर कब्जा जमाया है। इस चुनाव में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला था और TMC ने बड़ी जीत हासिल की है। हालांकि, सात सीटों पर दोनों दलों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिला और वहां हार-जीत का अंतर 1,000 वोटों से भी कम का रहा।