ममता सरकार के 43 मंत्रियों ने आज ली शपथ, कुछ विधायक वर्चुअली कार्यक्रम में हुए शामिल
Image Credit: ANI
पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित राजभवन में आज ममता सरकार के मंत्रिमंडल ने शपथ ली, जिसमें कुल 43 मंत्री शामिल हुए। कुछ विधायक वर्चुअली कार्यक्रम में शामिल हुए। बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सभी कैबिनेट मंत्रियों, स्वतंत्र प्रभार, राज्य मंत्रियों को शपथ दिलवाई गई। वहीं तीन मंत्रियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शपथ ग्रहण की। मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ममता भी यहां पर मौजूद रहीं।