पश्चिम बंगाल के मंत्री सुब्रत मुखर्जी का निधन, ममता ने बताया व्यक्तिगत क्षति
Image Credit: Newsbyte
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल सरकार में पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी का गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में उनका हृदय संबंधी बीमारियों का इलाज चल रहा था। राज्य के अन्य मंत्री फिरहाद हकीम ने बताया कि मुखर्जी की इस हफ्ते की शुरूआत में एंजियोप्लास्टी हुई थी और दिल का दौरा पड़ने के बाद रात 9:22 मिनट पर उनका निधन हो गया।