प्रिंस फिलिप की अंतिम यात्रा, साथ-साथ नहीं चलेंगे विलियम और हैरी
Image Credit: Shortpedia
प्रिंस विलियम और हैरी अपने दादा प्रिंस फिलिप की अंतिम यात्रा में साथ-साथ नहीं चलेंगे। काफिले में दोनों भाइयों के बीच पीटर फिलिप रहेंगे। बता दें ब्रिटिश राजशाही में दूसरे पायदान पर आने वाले 38 वर्षीय विलियम और उनके छोटे भाई 36 वर्षीय हैरी में मतभेद हैं। जिसके चलते हैरी ने खुद को शाही कर्तव्यों तक से हटा लिया था और पत्नी मेगन मार्केल के साथ अमेरिका चले गए थे।