ईराकी सरकार के विरोध में हो रहे प्रदर्शन, पहली बार विरोध में सड़को पर उतरी महिलाएं
Image Credit: shortpedia
ईराक में डेढ़ महीने से प्रदर्शन जारी हैं। सरकार की बर्खास्तगी, भ्रष्टाचार पर लगाम, आर्थिक सुधार और रोजगार के अवसर के लिए प्रदर्शन हो रहे हैं। लेकिन पहली बार महिलाएं इतने बड़ी तादाद में आंदोलन में शामिल हुई। उनका कहना है कि ये सरकारी एजेंडा नहीं है। भ्रष्टाचार पर रोक लगानी ही होगी। अपने परिवार वालों से मंजूरी नहीं मिलने पर भी महिलाएं इन रैलियों में शामिल हो रही है।