गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर्स की रैली निकालेंगी प्रदर्शनकारी किसान महिलाएं
Image Credit: Shortpedia
किसान गणतंत्र दिवस के मौके पर लाल किला और राजपथ पर पहुंचकर ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। रैली का नेतृत्व महिलाएं करेंगी। भाकियू (अराजनैतिक) ने बताया कि जींद से लगभग 260 महिलाएं ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व करेंगी। दिल्ली हरियाणा के बॉर्डर पर स्थित गांवों में रोजाना महिलाएं ट्रैक्टर पर भाकियू का झंडा लगाकर रैली के लिए रिहर्सल कर रही हैं। रैली में महिलाओं के ट्रैक्टर आगे होंगे, जिनके पीछे बाकी ट्रैक्टर चलेंगे।