अब विश्व बैंक ने रोकी अफगानिस्तान की सहायता
Image Credit: Shortpedia
अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद स्थिति काफी गंभीर हुई हैं। पूरी दुनिया में तालिबान द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न और हमले की निंदा हो रही है। इसी बीच विश्व बैंक ने भी इसे लेकर गंभीर चिंता जताई। एएफपी समाचार एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि विश्व बैंक ने अफगानिस्तान को आर्थिक सहायता रोक दी है। विश्व बैंक अफगानिस्तान की स्थिति को लेकर गंभीर रूप से चिंतित है।