जेल में भूख हड़ताल पर बैठे यासीन मलिक, तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल में कराए गए भर्ती
Image Credit: arab news
भूख हड़ताल पर बैठे यासीन मलिक की तबीयत बिगड़ी। जिसके बाद उन्हें आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया। यासीन की मांग है कि उसके खिलाफ चल रहे विचाराधीन मामले की सही तरीके से जांच हो। इसलिए वो भूख हड़ताल पर हैं। जेल प्रशासन ने उन्हें ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद यासीन शुक्रवार से भूख हड़ताल पर है।