हर्षवर्धन बोले- योग ने महामारी के दौरान की लोगों की मदद
Image Credit: Shortpedia
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मंगलवार को इस बात को रेखांकित किया कि योग ने कोविड-19 की वजह से सार्वजनिक गतिविधियों पर लगाई पाबंदियों के दौरान कैसे लोगों की मदद की। उन्होंने कहा कि रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाने और तनाव प्रबंधन में योग के फायदे मिले। विश्व योग सम्मेलन 2021 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए हर्षवर्धन ने कहा कि दुनिया भर में योग की स्वीकार्यता बढ़ रही है।