11 जुलाई को नई जनसंख्या नीति जारी करेंगें योगी आदित्यनाथ
Image Credit: Shortpedia
11 जुलाई को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ नई जनसंख्या नीति 2021-30 जारी करेंगें। जिसमें 11 से 19 वर्ष के किशोरों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य के बेहतर प्रबंधन की व्यवस्था होगी। साथ ही नवजात मृत्यु दर एवं मातृ मृत्यु दर को कम करने की कोशिश होगी। इसमें गर्भ निरोधक उपायों की सुलभता को बढ़ाने, सुरक्षित गर्भपात की समुचित व्यवस्था देने, नपुंसकता- बांझपन की समस्या का समाधान करने, बुजुर्गों की देखभाल के लिए व्यापक व्यवस्था होगी।