योगी ने गोरखपुर में बांटे टैबलेट-स्मार्टफोन, 68 करोड़ की 20 परियोजनाओं की दी सौगात
Image Credit: twitter
आज सीएम योगी ने भरोहिया विकास खंड में ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण किया। इसके अलावा विद्यार्थियों को मुफ्त टैबलेट और स्मार्टफोन बांटे। साथ ही जनपद को 68 करोड़ रुपये की लागत वाली 20 विकास परियोजनाओं की सौगात भी दी। इस दौरान सीएम योगी ने 50.48 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण 15 परियोजनाओं का लोकार्पण व 17.31 करोड़ रुपये की लागत वाली 5 परियोजनाओं का शिलान्यास किया।