योगी ने बाघंबरी मठ पहुंचकर महंत नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि दी, पुलिस फोर्स तैनात
Image Credit: Shortpedia
प्रयागराज में 70 वर्षीय अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत नरेंद्र गिरि का शव सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। आज समाधि से पूर्व उनका पार्थिव शरीर बाघंबरी गद्दी मठ में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। जहां सीएम योगी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। मठ के चारों ओर बैरिकेडिंग की गई। साथ ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात की गई।