आपको बेवकूफ नहीं बना पाएंगे झूठे वादे करने वाले भ्रष्ट लोग- प्रियंका गांधी वाड्रा
Image Credit: the hindu
केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दल लगातार रैलियां और रोड शो कर रहे हैं। इसके तहत कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा आज केरल पहुंचीं और कई इलाकों में रोड शो निकाला। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिना नाम लिए भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला बोला। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि झूठे वादे करने वाले भ्रष्ट लोग आपको बेवकूफ नहीं बना पाएंगे।