तालिबान का असली चेहरा दुनिया के सामने लाना चाहती हैं जरीफा गफारी
Image Credit: The Quint
अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान लगातार बर्बरता कर रहा है। काबुल एयरपोर्ट पर मचे कोहराम की खबरें पूरी दुनिया को परेशान कर रही हैं। अफगानिस्तान की पहली महिला मेयर जरीफा गफारी ने तालिबान को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अफगानिस्तान हमारा था, हमारा ही रहेगा। बकौल जरीफा, वह दुनिया भर के तमाम बड़े राजनेताओं, अधिकारियों और महिलाओं से मिलकर देश के हालात से उन्हें अवगत कराना चाहती हैं।