जेलेंस्की की स्विस सरकार से रूसी उद्योगपतियों के बैंक अकाउंट्स फ्रीज करने की अपील
Image Credit: engadget
लाइवस्ट्रीम के माध्यम से स्विट्जरलैंड के शहर बर्न में हजारों युद्ध-विरोधी प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने स्विट्जरलैंड सरकार से सभी रूसी प्रभावशाली उद्योगपतियों के बैंक खातों पर रोक लगाने की अपील की। इस बीच ब्रिटिश खुफिया विभाग ने कहा है कि रूस 24 फरवरी को आक्रमण शुरू करने के बाद से अब तक उद्देश्यों को प्राप्त करने में विफल रहा है। इसलिए रूस नए कदम उठा सकता है।