जेलेंस्की बोले, "सरेंडर करें मैदान छोड़कर भाग रहे रूसी सैनिक", रूस के पास 10 दिन का ही गोला-बारूद शेष!
Image Credit: Amar Ujala
रूस-यूक्रेन युद्ध के 20वें दिन जेलेंस्की ने रूसी सैनिकों से कहा- "मैदान छोड़कर भाग रहे हो, सरेंडर कर दो; हम इंसानों जैसा ही व्यवहार करेंगे।" जेलेंस्की ने अपने वीडिया मैसेज में कहा है कि, "रूसी सैनिकों के लिए जंग अब एक बुरा सपना बन गई है।" खबर है कि रूस के पास सिर्फ दस दिन का ही गोला-बारूद बचा है। लेकिन जंग के मई तक चलने के आसार बताए गए।