पूर्व क्रिकेटर की अश्लील तस्वीरें हुईं इंटरनेट पर अपलोड
पूर्व भारतीय क्रिकेटर देबाशीष मोहंती ने कटक पुलिस मुख्यालय के साइबर अपराध शिकायत शाखा में कम्प्लेन दर्ज कराई है कि पिछले दो साल से भी ज्यादा समय से उनकी और उनकी पत्नी की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें इंटरनेट पर अपलोड हैं. वहीँ उन्होंने इन तस्वीरों को हटाने के साथ ही अपलोड करने अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने की भी मांग की है. राज्य पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और जाँच में भी जुट गयी है.