ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी काका लेंगे संन्यास
ब्राजील के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी काका फुटबॉल से संन्यास लेने की घोषणा कर चुके है. 35 वर्षीय काका ने अपना आखिरी मैच ओरलेंडो सिटी के खिलाफ खेला था .देखा जाए तो अपने छह साल के करियर में काका ने मिलान के लिए 95 मैच खेले हैं. 2001 में साओ पाउलो में अपने करियर की शुरुआत वाले काका 2002 में ब्राजील को फीफा विश्व कप जीतने वाले वाली टीम में शामिल थे. इतना ही नहीं उन्होंने अपनी टीम के लिए सुपरकोप्पा इटालियाना जैसे खिताब जीते है.