हांगकांग ओपन सुपर सीरीज के क्वार्टर फाइनल में पहुंची पीवी सिंधु
भारतीय शटलर खिलाडी पीवी सिंधु हांगकांग ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुकी है. दुनिया की नंबर 2 खिलाडी सिंधु का मुकाबला जापान की अया ओहोरी से था. 39 मिनट के खेल में सिद्धू ने वर्ल्ड नंबर-14 ओहोरी को 21-14, 21-17 से हरा दिया. भारतीय शटलर सिंधु ने ओहोरी को तीसरी बार हराया है. पहले दौर में सिंधु का समाना हांगकांग की यूट यी लुंग से हुआ था, जिसे उन्होंने 26 मिनट के खेल में आसानी से हरा दिया.