चाइना ओपन सुपर सीरीज से नाम वापस लिया श्रीकांत ने
विश्व के दूसरे नंबर के बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने चोट के कारण चाइना ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर से अपना नाम वापस ले लिया है. सीनियर नैशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भी श्रीकांत अपने पैर की चोट से लगातार परेशान रहे. कहा जा रहा है कि ऐसा उनके लगातार खेलने की वजह से हुआ है. वहीं अगर श्रीकांत चाइना ओपन खेलते तो उनकी रैंकिंग विश्व में नंबर एक की हो जाती. इस समय डेनमार्क के विक्टर एक्सलसेन विश्व के नंबर खिलाड़ी है.