चीन ओपन के दूसरे दौर में पहुंची सानिया मिर्जा
बीजिंग में चल रहे चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट के मिक्स डबल के दूसरे दौर में सानिया और उनके जोड़ीदार शुहई पेंग ने जगह बना ली है. मुकाबले में नीदरलैंड्स की डी. शुयुर्स और ई. मार्टेस की जोड़ी को 7-6, 6-2 से हराकर सानिया और पेंग ने मैच अपने नाम कर लिया. इस टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स वर्ग में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल ने तीसरे दौर में जगह बना ली है. नडाल का मुकाबला फ्रांस के लुकास पाउले से था.