गुवाहटी में हुआ आस्ट्रेलिया टीम की बस पर हमला
गुवाहाटी में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बस पर पत्थर फेंक कर हमला किया गया जो कि टीम के स्टेडियम से होटल लौटते वक्त हुआ था। गौरवतल है कि गुवाहाटी में 2 टी -20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 8 विकेट से हराया था। असम सरकार ने हुई इस शर्मनाक घटना के लिए माफ़ी भी मांगी है तथा अश्विन और राज्यवर्धन राठौर ने भी इस हादसे की निंदा की है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आखिरी टी-20 मैच 13 अक्टूबर को हैदराबाद में होगा जो सीरीज की जीत तय करेगा।