कुंबले के पद के लिए रवि शास्त्री करेंगे आवेदन
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व डायरेक्टर रहे रवि शास्त्री अब टीम इंडिया के हेड कोच के लिए अप्लाई करेंगे. चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अनिल कुंबले ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद टीम इंडिया के हेड कोच का पद खाली है.शास्त्री के अलावा आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के कोच वीरेंद्र सहवाग और टॉम मूडी ने भी कोच पद के लिए अप्लाई किया है.