कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में आमने सामने हो सकते हैं सुशील और प्रवीण
नैशनल रेसलिंग चैंपियनशिप में दिग्गज सुशील ने बिना मुकाबले के ही गोल्ड जीता था. नैशनल रेसलिंग में प्रवीण राणा सुशील को चुनौती दे सकते थे लेकिन चोटिल होने की वजह से उन्होंने मैच में नहीं खेलने का फैसला लिया. लेकिन अब राणा बिलकुल फिट है और सुनील कुमार से मुकाबले भी कर सकते है. अगले महीने साउथ अफ्रीका में कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप होना है जिसमे दुनिया के दिग्गज पहलवान के अलावा सुशील कुमार और प्रवीण राणा भी हिस्सा लेंगे.