11 साल पहले इन 4 भारतीय बल्लेबाजों ने बनाया ऐसा रिकॉर्ड जिसने रचा इतिहास
Image Credit: Twitter
वैसे तो क्रिकेट के इतिहास में कई रिकॉर्ड बने और टूटे है. पर आज से 11 साल पहले 26 मई 2007 को क्रिकेट के इतिहास में ऐसा विश्व रिकॉर्ड बना था जिसे अब तक कोई खिलाड़ी तोड़ नहीं पाया है. भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, कार्तिक और वसीम ज़फर ने ढाका में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए एक टेस्ट मैच के दौरान इन चारों ने एक ही पारी में एक साथ चार शतक लगाकर कीर्तिमान स्थापित किया था. जिसे आज तक दोहराया भी नहीं जा सका है.