15 वर्षीय कोरी अंतिम 16 में हारकर विंबलडन से हुईं बाहर
Image Credit: shortpedia
कोरी कोको गौफ को अंतिम 16 के मुकाबले में सिमोना हालेप के हाथों 6-3, 6-3 से हार का सामना करना पड़ा। दोनों के बीच मुकाबला 1 घंटे 14 मिनट तक चला। गौरतलब है कि कोरी कोको विंबलडन के ओपन ईरा की सबसे युवा खिलाड़ी हैं। इसी के साथ हालेप क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं, वहीं पुरुष वर्ग में राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गये हैं।