इस्ताम्बुल कुश्ती प्रतियोगिता में 2 भारतीय पहलवानों ने जीता गोल्ड
Image Credit: Twitter
भारतीय पहलवानों ने फिर विदेश में शानदार प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है. इस्तांबुल में चल रही कुश्ती प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में पहलवान बजरंग पूनिया तो महिला वर्ग में पिंकी गोल्ड जीतने में कामयाब रही. बजरंग के अलावा संदीप तोमर ने भी सिल्वर मेडल पर कब्जा किया. हालांकि इस मुकाबले में ओलंपिक में भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाने वाली साक्षी मलिक असफल रही. इस प्रतियोगिता में भारत ने 10 पदक जीते जिनमें 7 महिलाओं के नाम रहे.