23 दिसंबर से शुरू होगा पीबीएल का तीसरा सीजन
प्रीमियर बैडमिंटन लीग का तीसरा सीजन 23 दिसंबर से शुरू होने वाला है. जिसमे कुल 8 टीम ने हिस्सा लिया है. उदघाटन मैच में सायना नेहवाल की टीम अवध वारियर्स का मुकाबला पीवी सिंधु की चेन्नई स्मैशर्स से होना है. पीबीएल का पहला चरण गुवाहाटी में खेला जायेगा. ईस्टर्न वारियर्स पीबीएल में पहली बार शामिल हुआ है जिसका पहला मुकाबला हैदराबाद हंटर्स से होगा. 23 दिन तक चलने वाले पीबीएल का मैच गुवाहाटी, दिल्ली,लखनऊ, चेन्नई और हैदराबाद में होगा।