27 साल के एक युवक ने खेल खेल में कमाये 70 करोड़
Image Credit: Game Rant
मोबाइल पर या अन्य किसी जगह पर खेल को केवल एक टाईम पास का जरिया ही समझा जाता है लेकिन 27 साल के निंजा ने एक गेम खेलकर 70 करोड़ रुपये की कमाई की है. निंजा का असली नाम टाइलर बलेविन्स है. निंजा यूट्यूब और Twitch का सबसे जाना पहचाना चेहरा है. निंजा साल 2018 में twitch पर नंबर 1 रहे थे. उनकी अधिकतर कमाई यूट्यूब से ही आती है. 70 करोड़ रुपये उन्होंने fortnite गेम के जरिये कमाये है. Fortnite भारत में खेले जाने वाले PUBG की तरह ही खेला जाता है.