'एबी डिविलियर्स' ने कोहली को फेडरर और स्मिथ को नडाल की तरह बताया
Image Credit: Shortpedia
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव चैट में पूर्व दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने कोहली की तुलना रोजर फेडरर से और स्टीव स्मिथ की तुलना नडाल से की। डिविलियर्स ने कोहली को रनों का पीछा करने में माहिर और स्मिथ को मानसिक रूप से मजबूत बताया। कोहली और डिविलियर्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 9 साल से साथ खेल रहे हैं। डिविलिर्स 2018 में क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं।