अभिनव बिंद्रा बने एलीट खिलाड़ी आयोग के सदस्य
Image Credit: flickr
भारत को कई राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय मंचों पर निशानेबाजी में एक अलग पहचान दिलाने वाले अभिनव बिंद्रा को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने प्रतिष्ठित खिलाड़ी आयोग का सदस्य नियुक्त किया है. उनसे पहले साइना नेहवाल को इस आयोग का सदस्य बनाया गया था. ओलंपिक समिति के द्वारा दिए गए इस सम्मान के बाद अभिनव बिंद्रा ने कहा कि वह यह नई जिम्मेदारी पाकर बहुत उत्साहित है और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने उन्हें इस काबिल समझा