फोर्ब्स के अनुसार विराट कोहली सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अकेले भारतीय खिलाड़ी
विराट कोहली भारतीय क्रिकेट टीम के सिर्फ जबरदस्त खिलाड़ी ही नहीं है बल्कि इन दिनों वह दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट्स में गिने जाते है. बुधवार को फोर्ब्स मैगजीन ने दुनिया में सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाले 100 खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है. जिसमें विराट कोहली 1913.3 करोड़ की कमाई के साथ 83वें नंबर पर है. वर्ल्ड हाइएस्ट पेड ऐथलीट्स 2018 की इस लिस्ट में वह अकेले भारतीय और क्रिकेट खिलाड़ी है जिन्हें शामिल किया गया है.