मौत के बाद बीवी की जगह 'ऑफिशियल' पत्नी के सुपुर्द किया गया फुटबॉलर का शव
Image Credit: Shortpedia
ओडिशा के रहने वाले एक 34 वर्षीय फुटबॉलर की मौत असम में हो गई और उसका शव उसके घर भेजने की जगह मिजोरम की एक औरत को दिया गया जो कागजात में उसकी ऑफिशियल पत्नी थी। मृत फुटबॉलर ऑयल एंड नेचुरल गैस कार्पोरेशन में सिक्योरिटी सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। नरेश अउला मिडफील्डर थे और उन्होंने अपने प्लेइंग करियर का ज़्यादातर समय ONGC के लिए खेलते हुए ही बिताया।