आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने के बाद क्रिकेटर राशिद खान के निकले बड़े बोल
Image Credit: The Economic Times
कहते हैं जब आदमी सफलता की चोटी पर पहुंच जाता है तो वहां पहुंचकर उसे थोड़ा बहुत घमंड तो होता ही है. ऐसा ही कुछ हुआ अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान के साथ. आईपीएल में हैदराबाद की ओर से खेलने वाले राशिद खान ने पूरे सीजन में शानदार प्रदर्शन किया. हालांकि वह टीम को खिताब तो नहीं जीता सके लेकिन फाइनल में जरूर पहुंचा दिया था. अब आईपीएल खत्म होने के बाद राशिद खान ने कहा है कि अफगानी राष्ट्रपति के बाद अफ़ग़ान में सबसे लोकप्रिय में ही हूं.