इस गोल्ड मेडलिस्ट को एयर इंडिया ने नहीं दी विमान में एंट्री
Image Credit: Scroll.in
CWG 2018 में टेबल टेनिस में भारत के लिए गोल्ड मेडल लेना वाली मनिका बत्रा अपनी टीम के साथ ITTF वर्ल्ड टूर ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए जा रही थी लेकिन वह नही जा पाई. क्योंकि एयर इंडिया फ्लाइट ने उन्हें ले जाने से मना कर दिया. उनकी टीम में 17 खिलाड़ी थे जिनमें से सिर्फ 10 खिलाड़ी ही जा पाए. जब वह इसकी जानकारी देने एयरपोर्ट काउंटर पर गई तो उन्हें यह कहकर रोक दिया कि फ्लाइट ओवरबुक्ड है. मनिका बत्रा ने यह जानकारी ट्विटर पर दी है.