ऐश्वर्य ने जीता 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन इवेंट का गोल्ड मेडल
Image Credit: Sportstar
आईएसएसएफ शूटिंग विश्व कप में ऐश्वर्य प्रताप सिंह ने 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन इवेंट का गोल्ड मेडल जीता। ऐश्वर्य ने 462.5 शॉट के साथ पहला स्थान हासिल किया। हंगरी के इस्तवान पेनी दूसरी तो स्टेफिन ऑलसन को कांस्य पदक मिला। संजीव राजपूत और नीरज कुमार सरीखे अनुभवी भारतीय निशानेबाजों को छठे और आठवें क्रम से संतोष करना पड़ा। ऐश्वर्य प्रताप सिंह टोक्यो ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।