एल्बी मोर्कल ने आईपीएल के खास ओवर का जिक्र कर जताई हैरानी, विराट कोहली ने की थी गेंदबाजी
Image Credit: Shortpedia
एल्बी मोर्कल ने आईपीएल 2012 के सीजन में हुए एक खास ओवर का जिक्र किया है। उस ओवर में गेंदबाजी विराट कोहली ने की थी और एल्बी मोर्कल ने कोहली के उस ओवर में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 28 रन बनाए। मोर्कल ने कहा कि विराट कोहली को उस ओवर में गेंदबाजी नहीं करनी चाहिए थी। मोर्कल ने कहा कि वो मुकाबला आसानी से आरसीबी की टीम जीत रही थी।