फीफा महिला वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचे अमेरिका और इंग्लैंड
Image Credit: Shortpedia
क्वार्टरफाइनल में इंग्लैंड ने नार्वे को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार फीफा महिला विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 2015 में इंग्लैंड ने नार्वे को अंतिम 16 में हराया था। दूसरे क्वार्टरफाइनल मुकाबले में अमेरिका ने मेजबान फ्रांस को 2-1 से हराया। इसी के साथ अमेरिका लगातार 8 बार फुटबॉल विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम बन गई। सेमीफाइनल में अमेरिका और इंग्लैंड का मुकाबला होगा।