नीदरलैंड को हराकर अमेरिका ने चौथी बार जीता महिला फीफा विश्वकप
Image Credit: social media
अमेरिका ने नीदरलैंड को एकतरफा मुकाबले में 2-0 से हराकर चौथी बार महिला फीफा विश्व कप जीत लिया है। अमेरिका पांचवीं बार फाइनल खेल रही थी। अमेरिका ने दूसरे हाफ में आठ मिनट के भीतर दो गोल कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। जर्मनी के बाद अमेरिका लगातार दूसरी बार यह खिताब जीतने वाली दूसरी टीम बनी। अमेरिकी कप्तान मेगन रैपिनो लगातार तीन विश्व कप फाइनल खेलने वाली पहली खिलाड़ी हैं।