सेमीफाइनल में पहुंचे अमित पंघाल ने पदक किया पक्का, सिंधु-श्रीकांत जीते
Image Credit: Shortpedia
बैडमिंटन में किदांबी श्रीकांत ने युगांडा के डैनियल वैनेगेलिया को हराकर प्री-क्वार्टरफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। श्रीकांत ने यह मुकाबला 21-9, 21-9 से जीत लिया। बॉक्सिंग में भारत के लिए अमित पंघाल ने एक पदक पक्का कर लिया है। वह सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक भारत ने कुल 18 पदक जीते हैं, जिसमें पांच स्वर्ण, छह रजत और सात कांस्य पदक शामिल हैं।