विंबलडन क्वालिफायर के दूसरे दौर में हारीं अंकिता रैना
Image Credit: Shortpedia
भारतीय महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना विंबलडन क्वालिफायर के दूसरे दौर में हार गई हैं। उन्हें जर्मनी की सबिने लिस्की के हाथों 1-6, 6-7 से हार का सामना करना पड़ा। अंकिता से पहले रामकुमार रामनाथन भी विंबलडन क्वालिफायर में हार कर बाहर हो गए। अंकिता ने दूसरे सेट में लिस्की को कड़ी चुनौती दी लेकिन जीत नहीं सकीं। गौरतलब है अंकिता ने इस मैच से पहले लिस्की को हराया था।