हिमा दास ने हासिल की एक और उपलब्धि,पोलैंड में 200 मीटर में जीता स्वर्ण पदक
Image Credit: Shortpedia
हिंदुस्तान की फर्राटा धाविका हिमा दास ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है।विश्व जूनियर चैंपियन और 400 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हिमा ने 200 मीटर में 23.65 सेकंड का समय निकालकर सोने का तमगा अपने नाम किया।हिमा ने पोलैंड में पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीत लिया है। बता दें कि पिछले कुछ महीनों से हिमा पीठ दर्द से परेशान थी।