Asian Games 2018: अरपिंदर सिंह ने ट्रिपल जंप में जीता स्वर्ण पदक
Image Credit: Twitter
एशियन गेम्स 2018 में अरपिंदर सिंह ने आज भारत को 10वां स्वर्ण पदक दिलाया। 25 वर्षीय अरपिंदर ने पुरुषों की ट्रिपल जंप प्रतियोगिता में 16.77 मी. की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। अरपिंदर ने ये दूरी अपनी तीसरी कोशिश में हासिल की। उन्होंने फाउल के साथ शुरुआत की लेकिन दूसरी कोशिश में 16.58 मी. की दूरी तय की। इसके बाद उनकी चौथी और 5वीं कोशिश भी फाउल रही। दूसरे स्थान पर उजबेकिस्तान के कुर्बानोव रुसलान व तीसरे स्थान पर चीन के चाओ शू रहे।