एशियन गेम्स 2018: आज भारत-मलेशिया के बीच होगा सेमीफाइनल मुकाबला
Image Credit: NDTV
एशियन गेम्स के 12 वें दिन आज भारतीय और मलेशियाई हॉकी टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा। भारत ने पूल लेवल में शानदार हॉकी खेलते हुए 5 मैचों में अभी तक 76 गोल दागे हैं। जो किसी टूर्नामेंट में किए गए सर्वाधिक गोल करने का विश्व रिकॉर्ड भी है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी के 110 साल के इतिहास में किसी टीम ने एक टूर्नामेंट में 76 गोल नहीं किए हैं। इससे उसने अर्जेंटीना को पीछे छोड़ा जिसने 2004 में ओंटारियो-कनाडा में पैन-एम कप में रिकॉर्ड 68 गोल किए थे।