बॉल टेंपरिंग में मिली सजा के खिलाफ है ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ
Image Credit: Twitter
बॉल टेंपरिंग विवाद में वार्नर और स्मिथ पर 1 साल जबकि बैनक्राफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगाया गया है. जिस पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट संघ ने कहा है कि यह सजा इन तीनों के लिए बहुत ज्यादा है और इनकी सजा थोड़ी कम होनी चाहिए. संघ के अध्यक्ष डायर ने कहा कि इनके दुखी चेहरे से पता नहीं लग रहा कि इनको कितनी बड़ी सजा मिली है इनके साथ पूरा ऑस्ट्रेलिया रोया है. 11 अप्रैल तक इन तीनों के पास इस फैसले के खिलाफ याचिका दायर करने का समय है